Dubai News: 100 अरब दिरहम का नया प्रोजेक्ट लॉन्च, 2030 में आम जनता के लिए खुलेगा DIFC Zabeel District
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने DIFC Zabeel District लॉन्च किया है। यह क्षेत्र के वित्तीय केंद्र का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट की वैल्यू 100 अरब दिरहम (AED) से ज्यादा होने का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट दुबई के आर्थिक एजेंडा D33 का मुख्य हिस्सा है और इसे पुराने DIFC क्षेत्र से जोड़ने के लिए एक खास पुल भी बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट पूरा होने की तारीख और टाइमलाइन
इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और इसे कुल छह चरणों में पूरा किया जाएगा। आम जनता के लिए इसका पहला फेज साल 2030 में खुलने की उम्मीद है। वहीं, अगर रिहायशी इमारतों की बात करें तो ‘The Residences by DIFC’ के पहले दो टावर 2029 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। पूरे मास्टरप्लान को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 2040 तक का समय तय किया गया है।
सुविधाएं और वित्तीय जानकारी
यह नया डिस्ट्रिक्ट 17.7 मिलियन वर्ग फुट में फैला होगा और इसमें दुनिया का पहला एआई कैंपस (AI Campus) बनाया जाएगा। इसके अलावा, यहाँ गेमिंग और टेक्नोलॉजी का भी एक बड़ा हब होगा। DIFC ने हाल ही में अपने सालाना नतीजे भी जारी किए हैं, जिसमें मुनाफा 28% बढ़ा है।
- कुल लागत: 100 अरब दिरहम से अधिक
- कुल क्षेत्रफल: 17.7 मिलियन वर्ग फुट
- कंपनियों की क्षमता: 42,000 से ज्यादा
- रोजगार क्षमता: 1,25,000 लोग




