Saudi Founding Day: रियाद में जश्न शुरू, फ्री एंट्री के लिए टिकट ज़रूरी, जानें नियम
सऊदी अरब में Founding Day 2026 के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। रियाद के ऐतिहासिक Qasr Al-Hukm में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण पारंपरिक Saudi Ardah डांस है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी के मुख्य दिन से पहले आम जनता को इतिहास से जोड़ने के लिए रखा गया है।
🚨: Jordan Syria Travel: 14 साल बाद फिर शुरू हुई फ्लाइट, मात्र 25 मिनट में अम्मान से दमिश्क का सफर।
कब और कहाँ हो रहा है कार्यक्रम, कैसे मिलेगा टिकट?
यह कार्यक्रम शनिवार, 14 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन रियाद के Justice Square (Al-Adl Plaza) में किया गया है। यहाँ जाने के लिए एंट्री बिलकुल फ्री है, लेकिन आपको Webook प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल टिकट बुक करना होगा। यहाँ पार्किंग की सुविधा नहीं है, इसलिए रियाद मेट्रो या बस का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
जश्न में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा?
इस आयोजन का मुख्य केंद्र Saudi Ardah डांस है। यहाँ एक खास जोन बनाया गया है जहाँ लोग इस डांस को सीख भी सकते हैं। इसके अलावा ‘Mikhyal Hal Al-Ouja’ प्रदर्शनी में 300 साल का इतिहास दिखाया जा रहा है। Al-Masmak Fortress पर हाई-टेक प्रोजेक्शन मैपिंग और फाल्कनरी (बाज पालन) जैसे पारंपरिक शौक भी देखने को मिलेंगे।
जाने से पहले किन नियमों का पालन करना ज़रूरी है?
सुरक्षा के लिहाज से सभी मेहमानों की चेकिंग की जाएगी। बाहर का खाना-पीना और प्रोफेशनल कैमरे ले जाना मना है, हालांकि पर्सनल फोटोग्राफी की जा सकती है। एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी (No re-entry)। इसलिए पूरी तैयारी के साथ ही अंदर जाएँ और नियमों का पालन करें।




