Oman के Duqm Port पर हुआ ड्रोन हमला, एक कामगार घायल, सरकार ने फोटो-वीडियो पर लगाई रोक
ओमान के दुकम (Duqm) कमर्शियल पोर्ट पर रविवार सुबह ड्रोन से हमला किया गया है। सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दो ड्रोन ने पोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। इस घटना में एक ड्रोन मजदूरों के रहने वाले मोबाइल आवास (Accommodation Unit) से टकराया, जिससे वहां मौजूद एक प्रवासी मजदूर घायल हो गया। दूसरे ड्रोन का मलबा फ्यूल स्टोरेज टैंक के पास गिरा, लेकिन उससे कोई आग नहीं लगी और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ।
ℹ️: UAE में ड्रोन हमलों के बाद बड़ा फैसला, 3 दिन स्कूल बंद और उड़ानें रद्द, भारतीयों को मिली चेतावनी।
हमले में कितना नुकसान हुआ है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले ड्रोन ने सीधे वर्कर्स के रहने की जगह को हिट किया। घायल प्रवासी कामगार को तुरंत मेडिकल मदद दी गई है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि दूसरा ड्रोन फ्यूल टैंक के पास गिरने के बावजूद फटा नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ओमान की न्यूज एजेंसी ने बताया कि फ्यूल स्टोरेज टैंक पूरी तरह सुरक्षित हैं और केवल मजदूरों के आवास को मामूली नुकसान पहुंचा है।
वहां रह रहे लोगों के लिए क्या निर्देश हैं?
ओमान के रक्षा मंत्रालय ने देश में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि लोग जिम्मेदारी निभाएं।
- किसी भी मिलिट्री या सुरक्षा ठिकाने की फोटो या वीडियो खींचना और शेयर करना सख्त मना है।
- अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सरकारी जानकारी पर भरोसा करें।
- मस्कट में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर रहने (Shelter in place) की सलाह दी है।
बोर्ड परीक्षा और सुरक्षा पर असर
क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसका असर छात्रों पर भी पड़ा है। भारतीय CBSE बोर्ड ने मिडिल ईस्ट, जिसमें ओमान भी शामिल है, में 2 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अल वुस्ता (Al Wusta) और मस्कट में रहने वाले लोगों को सरकारी अपडेट्स पर नजर बनाए रखने को कहा गया है ताकि वे सुरक्षित रह सकें।




