Kuwait Airways Flight Update: कुवैत लौटने वालों के लिए नई व्यवस्था, सऊदी अरब के रास्ते होगी एंट्री, चाहिए ये वीज़ा
कुवैत एयरवेज ने प्रवासियों और नागरिकों की वापसी के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। क्षेत्रीय हालातों और हवाई क्षेत्र की दिक्कतों को देखते हुए अब लोग सऊदी अरब के रास्ते कुवैत लौट सकेंगे। कुवैत न्यूज़ एजेंसी (KUNA) और एयरलाइन ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जो लोग बाहर फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए यह ‘लैंड-लिंक’ (Land-Link) प्लान बनाया गया है। यह फैसला उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो फ्लाइट्स बंद होने या कैंसिल होने की वजह से परेशान थे।
🚨: West Asia से लौटे 7000 से ज्यादा भारतीय, 40 फ्लाइट्स ने भरा उड़ान, सरकार ने किराए पर दिया बड़ा अपडेट।
यात्रा के लिए क्या है नया नियम और रूट?
इस नई व्यवस्था के तहत, यात्रियों को सीधे कुवैत लाने के बजाय पहले सऊदी अरब के हवाई अड्डों (मुख्य रूप से जेद्दाह) तक फ्लाइट से लाया जाएगा। वहां उतरने के बाद, यात्रियों को सड़क मार्ग (By Land) के जरिए कुवैत बॉर्डर तक ले जाया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि इस यात्रा के लिए कुवैत के निवासियों (Residents) को Saudi Transit Visa लेना अनिवार्य होगा। बिना इस वीज़ा के सऊदी अरब में एंट्री नहीं मिलेगी और यात्री अपना आगे का सफर पूरा नहीं कर पाएंगे।
किन शहरों से मिल रही है फ्लाइट की सुविधा?
कुवैत एयरवेज ने यह सर्विस उन जगहों से शुरू की है जहां उनके ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं। इसमें यूरोप और एशिया के कई बड़े शहर शामिल हैं। अगर आप नीचे दिए गए किसी भी शहर में हैं, तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:
- यूरोप: लंदन (Heathrow), मैनचेस्टर, बार्सिलोना, म्यूनिख, पेरिस और मिलान।
- मिडिल ईस्ट और एशिया: इस्तांबुल, काहिरा (Cairo), अम्मान, मनीला और बैंकॉक।
जिन लोगों की पुरानी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थीं, वे अपनी बुकिंग को इसमें एडजस्ट करवा सकते हैं और नए लोग टिकट भी खरीद सकते हैं।
संपर्क नंबर और वीज़ा से जुड़ी राहत
कुवैत के गृह मंत्रालय ने बाहर फंसे निवासियों की मदद के लिए एक्सपायर्ड वीज़ा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है और 3 महीने का ‘एब्सेंस परमिट’ भी दिया है। किसी भी जानकारी या बुकिंग के लिए यात्री सीधे एयरलाइन से संपर्क कर सकते हैं:
- कुवैत के अंदर से कॉल करें: 171
- कुवैत के बाहर से कॉल करें: +965 24345555 (Ext. 171)
- WhatsApp पर संपर्क करें: +965 1802050





