Saudi Air Defence ने हवा में ही मार गिराए 3 बैलिस्टिक मिसाइल, Prince Sultan Air Base पर हुआ था हमला
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागे गए बैलिस्टिक मिसाइलों को सऊदी एयर डिफेंस ने हवा में ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला शुक्रवार और शनिवार के बीच किया गया था। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है।
हमले को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बैलिस्टिक मिसाइल एयरबेस की तरफ आ रहे थे, जिन्हें डिफेंस सिस्टम ने ट्रैक करके नष्ट कर दिया। इसके बाद शनिवार को भी एक और मिसाइल को उसी एयरबेस की तरफ आते हुए रोका गया। यह हमला अल-खर्ज स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया था, यह वह जगह है जहां अमेरिकी सैनिक और अन्य विदेशी कर्मी भी तैनात रहते हैं।
क्या वहां रह रहे लोगों को कोई खतरा है?
सऊदी प्रशासन ने साफ किया है कि सभी मिसाइलों को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिया गया। मिसाइल के टुकड़े गिरने से भी किसी को चोट नहीं आई है। वहां काम करने वाले सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके अलावा शायबाह तेल क्षेत्र के पास भी कुछ ड्रोन रोके गए हैं। खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि तेल निर्यात और सामान्य जीवन पर असर न पड़े।





