कुवैत में सरकारी इमारत पर ड्रोन हमला, आज मुख्यालय बंद, ऑनलाइन सेवाओं का करें इस्तेमाल
कुवैत में रविवार, 8 मार्च 2026 की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। कुवैत सिटी स्थित Public Institution for Social Security (PIFSS) की मुख्य इमारत पर ड्रोन से हमला किया गया है। इस हवाई हमले के कारण इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई और बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर आज मुख्य ऑफिस में आम लोगों का आना-जाना पूरी तरह रोक दिया गया है।
👉: US Army का बड़ा खुलासा, ईरान ने जानबूझकर होटलों और रिहायशी इलाकों पर दागे मिसाइल।
आज कैसे होंगे जरूरी काम, जानिये अपडेट
अगर आपको PIFSS से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। संस्था ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि आज मेन हेडक्वार्टर यानी मुख्य भवन में विजिटर्स को एंट्री नहीं मिलेगी। इसके बदले आप अपने काम के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- दूसरी ब्रांच: संस्था की अन्य ब्रांच में जाकर अपना काम करवा सकते हैं, वो खुली हैं।
- ऑनलाइन सर्विस: PIFSS e-portal और मोबाइल एप्लीकेशन पर सारी सेवाएं पहले की तरह चल रही हैं।
- डिजिटल लेन-देन: अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़ से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम ऑनलाइन ही निपटाएं।
सुरक्षा को लेकर क्या बोली सरकार?
Kuwait Ministry of Defense के प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान ने बताया कि देश की सुरक्षा को निशाना बनाने के लिए कई ड्रोन भेजे गए थे, जिन्हें सेना ने हवा में ही मार गिराया। कुवैत फायर फोर्स ने PIFSS बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया है। इसके अलावा कुवैत एयरपोर्ट के पास भी एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया था, लेकिन वहां भी किसी की जान जाने की खबर नहीं है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा न करें और सिर्फ सरकारी खबरों को ही सच मानें।





