Kuwait जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब Saudi के Al-Qaisumah Airport से उड़ेंगी फ्लाइट्स, नया रूट जारी
कुवैत का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद होने के बाद वहां जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। जजीरा एयरवेज (Jazeera Airways) ने अपने ऑपरेशन को सऊदी अरब के Hafar Al-Batin स्थित Al-Qaisumah Airport (AQI) पर शिफ्ट करने का ऐलान किया है। कुवैत एयरपोर्ट (KWI) पर सुरक्षा कारणों से कमर्शियल उड़ानें रोकी गई हैं, जिसके बाद फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइन ने यह वैकल्पिक रास्ता चुना है।
यात्रियों के लिए क्या है नया रूट और नियम?
एयरलाइन ने साफ किया है कि अल-कैसुमाह एयरपोर्ट और कुवैत के बीच सड़क मार्ग से यात्रा पूरी कराई जाएगी। इस सफर में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है। जजीरा एयरवेज पहले ही 600 से ज्यादा ट्रांजिट यात्रियों को सऊदी अरब और कुवैत के बीच सड़क मार्ग से शिफ्ट कर चुकी है।
इस नए रूट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण नियम लागू है:
- Saudi Visa जरूरी: अल-कैसुमाह एयरपोर्ट का उपयोग करने वाले सभी यात्रियों के पास Valid Saudi Arabian Visa होना अनिवार्य है। इसके बिना बॉर्डर पार करने या फ्लाइट बोर्ड करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- ट्रांसपोर्ट: जो यात्री कुवैत से बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें अल-कैसुमाह एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से खुद इंतजाम करना होगा, हालांकि एयरलाइन बस सेवाओं के लिए भी बातचीत कर रही है।
वीजा और रेजिडेंसी वालों को मिली बड़ी राहत
कुवैत में फंसे विजिटर्स और बाहर फंसे रेजिडेंट्स के लिए सरकार ने नियमों में ढील दी है। कुवैत के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि 28 फरवरी 2026 के बाद एक्सपायर होने वाले सभी विजिट वीजा को ऑटोमैटिक एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए किसी भी तरह का जुर्माना नहीं देना होगा।
इसके साथ ही, जो लोग कुवैत के रेजिडेंट (Residents) हैं और अभी देश से बाहर फंसे हुए हैं, उन्हें अपनी रेजिडेंसी बचाने के लिए तीन महीने की अतिरिक्त छूट (Absence Authorization) दी गई है। इससे उनकी रेजिडेंसी रद्द होने का खतरा टल गया है।
टिकट बुकिंग और अन्य फ्लाइट्स की जानकारी
जजीरा एयरवेज के मुताबिक, यात्रियों को टिकट एयरलाइन की वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया के जरिए खुद लेनी होगी। अभी इस रूट के लिए फिक्स्ड किराया लिस्ट नहीं आई है, लेकिन थर्ड पार्टी साइट्स पर सऊदी-कुवैत लिंक के लिए किराया करीब 56 KWD से शुरू हो रहा है।
दूसरी ओर, Kuwait Airways भी अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए कुछ फ्लाइट्स को Dammam (सऊदी अरब) के रास्ते डायवर्ट कर रहा है। सीईओ Barathan Pasupathi ने कहा है कि यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।





