Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह का इजरायली सेना पर ताबड़तोड़ हमला, अब तक 400 से अधिक की जान गई
हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच एक बार फिर से भारी संघर्ष शुरू हो गया है. अल जजीरा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर कई नए हमले करने का दावा किया है. 2 मार्च से शुरू हुए इस नए विवाद में अब तक लेबनान और इजरायल दोनों तरफ भारी नुकसान देखने को मिला है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस तनाव में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच 2 मार्च से क्या-क्या हुआ
2024 के संघर्ष विराम के बाद 2 मार्च को हिजबुल्लाह ने इजरायल पर फिर से मिसाइल दागी. इसके जवाब में इजरायल ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान पर कई हवाई हमले किए और 50 गांवों को खाली करने का आदेश दिया. 5 मार्च तक हिजबुल्लाह ने इजरायल की तरफ 210 से अधिक मिसाइलें फायर की. 6 मार्च को इजरायल ने लेबनान में 500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें 70 हिजबुल्लाह लोग मारे गए.
हालिया हमलों में कितना नुकसान हुआ
7 मार्च को इजरायल ने पूर्वी लेबनान के नबी चीत शहर पर हवाई हमला किया जिसमें 41 से ज्यादा लोग मारे गए और 40 घायल हुए. 9 मार्च को ईरान की दो मिसाइलें मध्य इजरायल में आकर गिरी जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा हिजबुल्लाह ने सीरिया बॉर्डर के पास इजरायली सैनिकों के साथ सीधी झड़प की भी जानकारी दी है. आम लोग इस तनाव से काफी डरे हुए हैं और स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है.




