Emirates Flight Update: दुबई से सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, कैंसल Flight का पैसा 48 घंटे में मिल रहा वापस
Middle East में airspace बंद होने के कारण Flights काफी प्रभावित हुई हैं और कई यात्री Dubai में फस गए हैं. भारत से Dubai आने जाने वाले और गल्फ में रहने वाले प्रवासियों के लिए यह बहुत जरुरी अपडेट है. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए Emirates Airline ने रिफंड और टिकट बदलने के नियमों में बड़ी छूट दी है. जो यात्री अपनी Flight कैंसल होने से परेशान हैं, उन्हें अब 48 से 72 घंटे के भीतर पूरा पैसा वापस किया जा रहा है.
Refund और Rebooking के नए नियम
Emirates Airline के अनुसार, जिन यात्रियों ने 28 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच का टिकट लिया है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अगर आपकी Flight अभी भी शेड्यूल है लेकिन आप सफर नहीं करना चाहते, तो भी आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा. इसके अलावा यात्री 30 अप्रैल 2026 तक बिना किसी चेंज फीस के अपनी Flight उसी जगह के लिए दोबारा बुक कर सकते हैं. रिफंड जल्दी पाने के लिए यात्रियों को Emirates की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिफंड फॉर्म भरने की सलाह दी गई है.
Visa फाइन माफ और Airport अपडेट
फ्लाइट्स कैंसल होने की वजह से जो लोग Dubai में फस गए हैं और उनके Visa की अवधि खत्म हो गई है, उन पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा. UAE की अथॉरिटी ने ऐसे सभी यात्रियों का Visa फाइन माफ कर दिया है. 11 मार्च 2026 से Emirates ने अपना 60 प्रतिशत ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिया है और रोजाना 106 Flights उड़ रही हैं. यात्रियों से कहा गया है कि जब तक उनके पास एयरलाइन की तरफ से कंफर्मेशन मैसेज या ईमेल न आए, वे Dubai Airport न जाएं.
Scam से बचाव और जरुरी सलाह
रिफंड की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई फर्जी लिंक वायरल होने लगे हैं. अथॉरिटी ने साफ कहा है कि पैसों की वापसी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट emirates.com का ही इस्तेमाल करें. शहर में मौजूद सभी सिटी चेक-इन पॉइंट भीड़ को देखते हुए फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. जो यात्री होटल में रुके हैं, वे अपने बिल और रसीद सुरक्षित रखें ताकि बाद में ट्रैवल इंश्योरेंस का क्लेम आसानी से लिया जा सके.




