भारत : पार्किंग को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, भीड़ जमा कर कोरोना को दे रहे थे दावत
छोटे से बात पर शुरू हो गई मारपीट
शनिवार को भारत में एक मामला देखने को मिला जहां छोटे से विवाद को राइ का पहाड़ बना दिया गया और फिर आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। आरोपियों की पहचान जनकपुरी निवासी 31 वर्षीय Taranjit Singh और Chhawla village निवासी 29 वर्षीय Naveen Kumar के रूप में हुई है।

मारपीट तक बात पहुँच गई
बता दें कि शुक्रवार देर रात की यह घटना है जब पार्किंग के दौरान उनकी कार आपस में टकड़ा गयी और खरोच आ गया। उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट तक बात पहुँच गई। धीरे धीरे लोग जुटते गए और शोर शराबा होने लगा। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज़ नहीं कराया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।



