UAE सरकार का बड़ा बयान, नेशनल मीडिया अथॉरिटी ने झूठी खबरों और देश की सुरक्षा पर दिया अहम अपडेट
UAE की नेशनल मीडिया अथॉरिटी (NMA) के चेयरमैन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन बुत्ती अल हामेद ने झूठी खबरों और देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है. दुबई के अटलांटिस द रॉयल होटल में आयोजित रमजान की एक खास बैठक में उन्होंने साफ किया कि सही और जिम्मेदार मीडिया देश की पहली रक्षा पंक्ति है. उन्होंने कहा कि हाल ही में देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की जो कोशिशें की गईं, उन्हें सेना के जवानों ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है.
🚨: अमेरिका ने 2200 सैनिकों को भेजा Middle East, सऊदी और गल्फ देशों के हवाई क्षेत्रों पर असर।
झूठी खबरों से बचने की अपील
रमजान के इस पवित्र महीने में आम लोगों और प्रवासियों से अपील की गई है कि वे केवल भरोसेमंद और आधिकारिक मीडिया जैसे WAM की खबरों पर ही ध्यान दें. अल हामेद ने बताया कि गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा सकती है. ऐसे समय में सही जानकारी देने वाला मीडिया एक ढाल का काम करता है. नेशनल मीडिया अथॉरिटी लगातार मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक कर रही है ताकि जनता तक सिर्फ सच पहुंचे और कोई भी अफवाह न फैले.
सेना ने नाकाम की हर साजिश
इस साल का रमजान कुछ खास और चुनौतीपूर्ण हालात में आया है. अल हामेद ने बताया कि देश की सुरक्षा पर जो बाहरी खतरे आए, उन्हें यूएई की मजबूत सशस्त्र सेना ने पूरी तरह तोड़ दिया है. सेना ने यह तय किया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता. इस दौरान सभी आधिकारिक कार्यक्रम और रमजान से जुड़ी गतिविधियां अपने तय समय पर चल रही हैं. आम लोग और प्रवासी बिना किसी डर के अपना काम कर सकते हैं और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.




