Dubai Tourism Update: युद्ध के चलते दुबई की फ्लाइट्स और टूरिज्म सेक्टर पर पड़ा भारी असर, कई एयरलाइन्स ने उड़ानें रोकी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की वजह से दुबई के टूरिज्म और फ्लाइट सेक्टर को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वर्ल्ड ट्रेवल एंड टूरिज्म काउंसिल के मुताबिक इस स्थिति की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के खर्च में हर दिन करीब 600 मिलियन डॉलर की कमी आई है। दुबई आने वाली हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं जिससे वहां के होटलों और बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है।
🚨: US President का बड़ा ऐलान, ईरान पर युद्ध नहीं रुकेगा, कुवैत Airport और सऊदी पर ड्रोन से हमला।
किन एयरलाइन्स ने अपनी उड़ानें रद्द की हैं?
क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण फरवरी के अंत से मार्च के बीच मिडिल ईस्ट में 49,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इसमें दुबई आने वाली कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स शामिल हैं। भारत से जाने वाली Air India और Air India Express ने भी अपनी सर्विस में कटौती की है।
| Airline Name | Current Status |
|---|---|
| British Airways | मार्च के अंत तक सभी उड़ानें रद्द |
| KLM | 28 मार्च तक दुबई की फ्लाइट्स बंद |
| Lufthansa | 15 मार्च तक सभी सेवाएं रद्द |
| Finnair | 29 मार्च तक फ्लाइट्स सस्पेंड |
| Air Canada | 1 मई तक टोरंटो-दुबई रूट बंद |
दुबई के होटलों और टूरिस्टों पर क्या असर हुआ?
टूरिस्टों के वापस जाने और नई बुकिंग न होने की वजह से दुबई के लग्जरी होटलों में कमरों का किराया काफी कम कर दिया गया है। पाम जुमेराह और डाउनटाउन दुबई जैसे महंगे इलाकों में होटलों की ऑक्युपेंसी 20 परसेंट से भी नीचे आ गई है। जो होटल पहले से बुक थे वहां अब सन्नाटा पसरा है और होटल मालिक बुकिंग भरने के लिए भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। दुबई में काम करने वाले प्रवासी भारतीयों के लिए भी यह मुश्किल समय है क्योंकि वहां का पूरा बाजार टूरिज्म और फ्लाइट्स पर निर्भर है।




