UAE Flight Update: ब्रिटिश एयरवेज ने मिडिल ईस्ट की उड़ानों में कटौती बढ़ाई, दुबई और बहरीन के यात्रियों की परेशानी बढ़ी
ब्रिटिश एयरवेज ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानों में कटौती को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। एयरलाइन ने मौजूदा क्षेत्रीय संकट और एयरस्पेस में अस्थिरता का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। इस फैसले से गल्फ देशों में रहने वाले और वहां लगातार सफर करने वाले भारतीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह कटौती मार्च 2026 और उसके बाद तक लागू रह सकती है।
👉: Donald Trump का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी, अब तक 7000 ठिकाने तबाह।
किन शहरों की उड़ानें हुईं प्रभावित
ब्रिटिश एयरवेज ने कई प्रमुख गल्फ और मिडिल ईस्ट शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसका सीधा असर दुबई, दोहा और बहरीन जैसे शहरों पर पड़ा है जहां बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं।
- दुबई, दोहा, बहरीन, अम्मान और तेल अवीव: इन शहरों के लिए उड़ानें मार्च 2026 के अंत तक रद्द कर दी गई हैं।
- अबू धाबी: यहां के लिए उड़ानें फिलहाल निलंबित हैं। एयरलाइन की वेबसाइट पर 16 अप्रैल से टिकट बुक करने का विकल्प दिखाई दे रहा है।
इस बीच कंपनी ने सिंगापुर और बैंकॉक के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है ताकि प्रभावित यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।
यात्रियों पर क्या होगा इसका असर
उड़ानें रद्द होने की वजह से दूसरे रास्तों पर टिकट के दाम पिछले एक हफ्ते में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ब्रिटिश एयरवेज ने फोर्स मेज्योर लागू किया है। इसका मतलब है कि यात्रियों को यूरोपीय नियम के तहत मुआवजा नहीं मिलेगा। एयरलाइन सिर्फ यात्रियों की देखभाल और उन्हें दूसरे रास्ते से भेजने की जिम्मेदारी निभाएगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल बेस टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की उनकी कोई योजना नहीं है।
उड़ानें रद्द होने का मुख्य कारण
ब्रिटिश एयरवेज ने उड़ानें रद्द करने के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट और एयरस्पेस की अस्थिरता को मुख्य वजह बताया है। 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हुए हमलों के बाद से इस इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है। इसी कारण विमानन कंपनी ने यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट्स की संख्या कम करने का फैसला लिया है।




