कुवैत : कोरोना के 1,581 नए मामले दर्ज किए गए, 156 मरीज़ आईसीयू में भर्ती, रहें सावधान
मंगलवार को कोरोना के 1,581 नए मामले दर्ज किए गए
कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 1,581 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 1,244 मरीज़ ठीक हुए हैं और 3 मरीजों की मृत्यु हुई है।
इसे लेकर कुवैत में अब तक कोरोना के कुल 320,257 मामले दर्ज किए गए हैं, 303,637 मरीज़ ठीक हुए हैं और कुल 1,801 मरीजों की मृत्यु हुई है।

फिलहाल 14,819 कोरोना के एक्टिव मामले हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय प्रवक्ता Dr. Abdullah Al-Sanad के मुताबिक अभी फिलहाल 14,819 कोरोना के एक्टिव मामले हैं और 156 मरीज़ आईसीयू में भर्ती हैं।
मंत्रालय ने सभी निवासियों वासियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। उल्लंघन कर्ताओं के लिए सख्त सजा का भी प्रावधान है।



