UAE : वायरस के 285 नए मामले दर्ज किए गए, 131 मरीज ठीक हुए, सभी से सावधान रहने की अपील
कोरोना वायरस के 285 नए मामले दर्ज किए गए
UAE Ministry of Health and Prevention ने बताया है कि रविवार को कोरोना वायरस के 285 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 131 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

कुल 744,137 संक्रमण दर्ज किए गए हैं
मंत्रालय ने कहा है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। अब तक कुल 744,137 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, 738,636 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,151 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।



