UAE : घरेलू कामगारों को इन नियमों का जानना जरूरी, हरेक साल 30 दिन का फूली पेड लीव आवश्यक
फूल टाइम कामगारों के लिए दिए गए नियमों का जानना जरूरी
यूएई में फूल टाइम कामगारों के लिए दिए गए नियमों का जानना जरूरी है, ताकि कोई फायदा न उठा सके। यहां पर कुछ जरूरी नियमों की जानकारी आपको दी जाएगी जिसकी मदद से आप अपनी हितों की रक्षा कर पाएं।

MoHRE के द्वारा मान्यता प्राप्त ऑफर लेटर लेना जरूरी होगा
अगर आप बाहर से यूएई में घरेलू कामगार की नौकरी करने जा रहे हैं तो आपको अपने देश से प्रस्थान से पहले MoHRE के द्वारा मान्यता प्राप्त ऑफर लेटर लेना जरूरी होगा। इसके अलावा काम ज्वाइन करने पर समय पर पेमेंट, साप्ताहिक छुट्टी, प्रतिदिन 12 घंटे आराम जिसमे 8 घंटे लगातार आराम होना चाहिए।
साथ ही हरेक साल 30 दिन का फूली पेड लीव। दो साल पर Round trip air-tickets, अच्छा कपड़ा और अच्छा खाना। कामगार के पास हमेशा आईडी और पासपोर्ट होना चाहिए। कामगार के साथ किसी तरह की बदसलूकी भी कानूनन जुर्म है।



