सऊदी अरब में मास्क नही लगाने पर सीधा 1 लाख रीयाल का जुर्माना, बाहर निकलने से पहले ज़रूर लगाए
अधिकारियों ने सख्ती करनी शुरू कर दी
गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अधिकारियों ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे SR1,000 का जुर्माना तय
बताते चलें कि सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। इसके अलावा पब्लिक और सरकारी संस्थान में तापमान चेक करके ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। कोरो ना वायरस से जुड़े किसी भी मामले का उल्लंघन करने पर सजा सख्त है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे SR1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं अगर कोई दुबारा उल्लंघन करता है तो उस पर SR100,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। टीकाकृत संक्रमित का रिकवरी पीरियड 7 दिन का है और जिन्होंने टीका नहीं लिया है उनका रिकवरी पीरियड दस दिन का होगा।



