सऊदी के अंदर रहने वाले तीर्थयात्रियों को उमराह के लिए Absher डाटा को अपडेट करना जरूरी है

हज और उमराह मंत्रालय ने बताया है कि सऊदी के अंदर रहने वाले तीर्थयात्रियों को उमराह के लिए Absher डाटा को अपडेट करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो परेशानी हो सकती है।

बताते चलें कि उमराह मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि सऊदी के अंदर वाले यात्रियों को उमराह करने की अनुमति दी गई है लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। सबसे पहले उमराह के लिए ‘Eatmarna’ एप्प से परमिट लेना जरूरी है। इसके अलावा Absher अकाउंट का अपडेट होना और Tawakkalna पर इम्यून स्टेटस होना जरूरी है।

मस्जिद में प्रवेश के लिए उम्र 5 से अधिक होनी चाहिए

वहीं यह भी ध्यान रखना होगा कि मस्जिद में प्रवेश के लिए उम्र 5 से अधिक होनी चाहिए। वहीं मस्जिद से कई कोरोना से जुड़े नियमों को हटा लिया गया है। जैसे कि सामाजिक दूरी आदि। इसके अलावा मंत्रालय ने मस्जिद में आने वाले सभी लोगों के लिए उत्तम सुविधा दी है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment