UAE : कई स्थानों पर रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया, तेज हवा के साथ कम दृश्यता की परेशानी
आबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में कुहासा देखने को मिला
आज सुबह में आबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में कुहासा देखने को मिला। National Center of Meteorology ने भी कई स्थानों पर रेड और येलो अलर्ट जारी किया था और वाहन चालकों से अपील की थी कि 9 बजे तक रास्ते पर खास ध्यान रखें क्योंकि 9 बजे तक कुहासे के कारण कम दृश्यता रहेगी।
बताया गया है कि धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। कोस्टल इलाके में तापमान में कमी आ सकती है।

तेज हवाएं चलेंगी
हवाएं 20–30 km/h तक चल सकती है जो आगे चलकर 50 km/h तक पहुंच सकती है। वाहन चालकों को खासतौर पर ऐसे मौसम में ध्यान रखना चाहिए। अधिकतम तापमान 31 और 36°C के बीच हो सकती है और न्यूनतम तापमान 12-17°C के बीच रहेगी।



