INDIA : सभी व्यस्कों के लिए बूस्टर डोज की मिली अनुमति, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अपडेट
पूरी खबर एक नजर,
- भारत में रविवार से Covid-19 booster shots देना शुरू कर दिया जाएगा
- यह लोग ले सकते हैं बूस्टर डोज
Covid-19 booster shots देना शुरू कर दिया जाएगा
शुक्रवार को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बताया है कि रविवार से व्यस्कों के लिए Covid-19 booster shots देना शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया है कि एक सुनिश्चित शुल्क के साथ प्राइवेट टीकाकरण केंद्र में 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज देना शुरू कर दिया जाएगा।
किन लोगों को दिया जाएगा बूस्टर?
जिन लोगों ने 9 महीने पहले कोरोनावायरस वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है उन्हें बूस्टर डोज लेने की अनुमति दी गई है।
इससे पहले बूस्टर डोज की सुविधा स्वास्थ्य कर्मचारियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को देना शुरू किया जा चुका है।



