अब दुबई संग अरब अमीरात में काम करना होगा और आसान, अगले महीने आ रहा है NO SPONSER VISA
जॉब तलाश रहे लोगों के लिए स्पेशल वीजा
संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप स्पेशली जॉब की तलाश के लिए जा रहे हैं तो इसी काम के लिए एक विजिट वीजा आपके बहुत काम आ सकता है। जल्द ही इसका उपयोग किया जाएगा। आप इस वीजा की मदद से बिना स्पॉन्सर के ही यूएई में जा सकते हैं।
बताते चलें कि यह भी जा उन लोगों की बहुत काम आने वाला है जो संयुक्त अरब अमीरात में अभी जॉब की तलाश कर रहे हैं। यूएई सरकार ने इसी साल अप्रैल मे इस वीजा की घोषणा की थी जो अगले महीने सितंबर में लागू होने वाला है।

कौन कर सकता है इस वीजा के लिए आवेदन?
युवा जो जॉब की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह वीजा फायदेमंद होगा। दुनिया के करीब 500 यूनिवर्सिटी के फ्रेश ग्रेजुएट्स को इसका लाभ मिलेगा। आवेदक के पास कम से कम बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
आइए जानते हैं कि इस वीजा की क्या खासियत होगी?
यह वीजा अधिक फ्लेक्सिबल होगा। इसकी वैधता 60 दिन की होगी और इसके लिए किसी होस्ट या स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी।



