KUWAIT : प्रवासी कामगारों की बढ़ी मुश्किल, कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने से टिकट बुकिंग बंद, स्पॉन्सर भी नहीं देना चाहते एक रुपया
मंत्रालय ने दिया बयान
KUWAIT में आंतरिक मंत्रालय का टिकट बुकिंग कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों ने अलग अलग स्थानों से करीब 3,500 प्रवासी कामगारों को पकड़ा था। आए दिन इनकी गिरफ्तारी इनकी संख्या बढ़ा रही है और सरकार को रखरखाव में दिक्कत हो रहा है।

क्या काम करती है बुकिंग कंपनी?
बताते चलें कि कम्पनी का कॉन्ट्रैक्ट अगस्त के मध्य में ही समाप्त हो गया था जिसे अभी तक रिन्यू नहीं किया गया है। यह कंपनी गिरफ्तार किए गए कामगारों को वापस इनके घर भेजने की व्यवस्था करती है और इसके लिए उनके स्पॉन्सर से पैसे निकलवाती है।
लेकिन अभी फिलहाल इसका कॉन्ट्रैक्ट टाइम समाप्त हो गया है तो यह सारी प्रक्रिया अटक गई है।



