KUWAIT : कामगारों की नियुक्ति में करते थे धांधली, लूटते थे रकम, 6 आरोपी पर बड़ा खुलासा
धांधली और अधिक रकम लेने का आरोप
कामगारों की नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अधिक रकम लेने के आरोप में कार्यवाई की गई है। Ministry of Commerce and Industry के अधिकारियों ने कहा है कि इन सभी आरोपियों को पकड़ कर लोक अभियोजक भेज दिया गया है।

6 कंपनी के मालिकों को पकड़ा गया
बताते चलें कि 6 घरेलू कामगारों के नियुक्ति करने वाले ऑफिस के मालिकों को पकड़ कर लोक अभियोजक भेज दिया गया है। कहा गया है कि इनपर नियुक्ति को लेकर मंत्रालय के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। घरेलू कामगारों के नियुक्ति प्रक्रिया में यह सभी धांधली करते थे।



