• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

देश भर में LUX, Godrej समेत सारे साबुन हुए सस्ते, जानिए नया MRP बजार जाने से पहले

Lov Singh by Lov Singh
अक्टूबर 10, 2022
in India
0
0
SHARES
10
VIEWS

देश भर में LUX, Godrej समेत सारे साबुन हुए सस्ते, जानिए नया MRP बजार जाने से पहले

Lov Singh · अक्टूबर 10, 2022

इस त्योहारी सीजन में आम ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि FMCG कंपनियों ने साबुन के दाम में कटौती कर दी है. रोजाना काम आने वाली वस्तु साबुन के दाम कम होने से आम जनता के घर के बजट में कुछ बचत देखी जाएगी.

 

FMCG कंपनियों ने साबुनों के दाम घटाए

रोजाना के उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली (एमएफसीजी) कंपनियों हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कच्चे माल की कीमतें घटने से साबुन के कुछ ब्रांड के दामों में 15 फीसदी तक की कटौती की है.


 

जानें कितने सस्ते हुए लाइफबॉय और लक्स ब्रांड के साबुन

एचयूएल ने लाइफबॉय और लक्स ब्रांड के तहत पश्चिमी क्षेत्र में की जाने वाली अपनी साबुन रेंज में पांच से 11 फीसदी की कटौती की है. वहीं गोदरेह समूह की कंपनी जीसीपीएल ने साबून के दाम 13 से 15 फीसदी घटाए हैं.

 

गोदरेज के साबुनों की कीमत इतनी हुई कम

जीसीपीएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी समीर शाह ने कहा, “कमोडिटी की कीमतों में कमी आई है और जीसीपीएल उन एफएमसीजी कंपनियों में पहली है जिन्होंने दाम में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है.” उन्होंने कहा, “विशेषकर साबुनों के लिए जीसीपीएल ने दामों में 13 से 15 फीसदी की कटौती की है. गोदरेज नंबर वन के पांच साबुनों के एक पैकेट की कीमत 140 रुपये से घटाकर 120 रुपये कर दी गई है.”

 

HUL ने क्या कहा

एचयूएल के प्रवक्ता ने कहा, “पश्चिमी क्षेत्र में लाइफबॉय और लक्स के दामों में कटौती की गई है.” हालांकि सर्फ, रिन, व्हील और डोव जैसे अन्य ब्रांड के दामों में कटौती की खबरों से उन्होंने इनकार किया. एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज में कार्यकारी उपाध्यक्ष अबनीश रॉय ने कहा कि बीते एक साल में एचयूएल की बिक्री दामों में इजाफे के कारण प्रभावित हुई लेकिन अब इसका उलटा हो रहा है. ऐसे में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

 

क्या कहते हैं जानकार

वित्तीय जानकारों का कहना है कि दामों में कटौती से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बिक्री में बढ़ोतरी देखी जाएगी, खासकर जब ऊंची महंगाई दर की वजह से कुल मांग कमजोर है. उन्होंने कहा कि दाम घटाने के पीछे पाम तेल और अन्य कच्ची सामग्री की ग्लोबल कीमतों में कमी आना प्रमुख कारण है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

5G मोबाइल ख़रीदने वाले लोगों को मिला तोहफ़ा, JIO ने दिया मुफ़्त में 5G Internet, ऐसे करे क्लेम

Next Post

10 OCT: आज शेयर मार्केट में डाल रहे हैं पैसा तो शाम के समय लगाए दाव, मार्केट आज हो सकता हैं DOWN

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

India

Delhi AI Summit: दिल्ली में नहीं लगेगा G20 जैसा लॉकडाउन, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक

by Nura Basta
फ़रवरी 4, 2026
0

दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले India AI Impact Summit 2026 के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बड़े...

Read moreDetails

पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, रेलवे ने सिउड़ी-नाला रूट के सर्वे को दी मंजूरी

फ़रवरी 4, 2026

सऊदी अरब में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, कंक्रीट फेंकने पर 10 मिलियन रियाल तक का है जुर्माना

फ़रवरी 4, 2026

Railway Budget 2026: रेलवे ने खोला खजाना, यूपी को 20 हजार करोड़ तो पंजाब का बजट 25 गुना बढ़ा

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

10 OCT: आज शेयर मार्केट में डाल रहे हैं पैसा तो शाम के समय लगाए दाव, मार्केट आज हो सकता हैं DOWN

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906