दिल्ली से लापता हुए युवक की तलाश जारी, कहीं दिखे तो तुरंत कीजिए संपर्क, 50 हज़ार रुपए की ईनाम राशि भी दी जाएगी
मासूम रजा उर्फ रिंकू वर्ष 2021, 9 नवंबर से लापता हैं
नया किला नवलपुर, सिवान बिहार के मूल निवासी मासूम रजा उर्फ रिंकू वर्ष 2021, 9 नवंबर से लापता हैं। उनके घरवाले चारों तरफ उन्हें ढूंढने का प्रयत्न कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। रिंकू मानसिक रूप से कमजोर हैं, वह दिल्ली से कहीं लापता हो गए हैं।

उम्र 22 वर्ष और हाइट 5 फीट 7 इंच है
मिली जानकारी के अनुसार मासूम रजा उर्फ रिंकू की उम्र 22 वर्ष है और उनकी हाइट 5 फीट 7 इंच है। रिंकू का रंग गेहुंआ और गोल चेहरा है। वह देखने में शरीर से स्वस्थ हैं। उन्होंने घर से निकलते समय पिंक रंग की शर्ट और भूरा रंग का लोअर पहना था। उन्होंने अपने पैरों में चप्पल पहना हुआ था।
दिल्ली से लापता हुए हैं
रिंकू दिल्ली में रहते थे और दिल्ली से ही लापता हुए हैं। रिंकू अगर आपको कहीं भी दिखते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 7503846421 या 9507231516 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। इनका दिल्ली का पता – गली नंबर 2, कृष्णा कुंज, एक्सटेंशन पार्ट 1, लक्ष्मी नगर, दिल्ली 110092 है।

इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी उनके परिजनों को जल्द से जल्द मिलें। इसके अलावा अगर आपको रिंकू कहीं दिखते हैं तो तुरंत दिए गए नंबर पर संपर्क करके इस बात की जानकारी देकर उनके परिजनों की मदद करें। ढूंढने वाले को 50 हज़ार रुपए नगद ईनाम दिया जाएगा।



