555 दिनों वाली FD में निवेश पर पाएं सबसे अधिक ब्याज दर का लाभ, चेक कीजिए सारे रेट्स
बैंक ने अपने FD रेट्स में किया बदलाव
प्राइवेट सेक्टर के Karnataka Bank ने अपने FD रेट्स में बदलाव किया है। 2 करोड़ के कम रकम की FD पर यह नए रेट्स लगी होंगे। नया रेट 1st December 2022 से लागू हो चुका है। 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर कंपनी 5.25% से 5.80% फ़ीसदी तक का लाभ दे रही है। 555 दिन की FD पर सबसे अधिक 7.20% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

इतना हुआ है FD रेट्स में बदलाव
7 दिनों से 364 दिनों में परिपक्व जमा पर 5.25% की ब्याज दर, 555 दिनों (केबीएल सेंटेनरी डिपॉजिट) पर 7.20% की ब्याज दर, दो साल में परिपक्व होने वाली जमा राशि अब 6.80% की ब्याज दर, दो साल से पांच साल वाली FD पर 5.75% का लाभ मिलेगा। पांच साल से दस साल से अधिक समय में परिपक्व होने वाली जमा पर 5.80% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा।
7.60% p.a. के ब्याज दर का भी उठा सकते हैं लाभ
इसके अलावा वर्ष 2023-24 के लिए “KBL Centenary Deposit Scheme” लॉन्च किया गया है। इस योजना में जमा करने वाले निवेशक को 7.20% और सीनियर सिटीजन को 7.60% p.a. के ब्याज दर का फायदा मिलेगा। तो अगर आप “KBL Centenary Deposit Scheme” में निवेश करना चाहते हैं तो आपको जल्द करना चाहिए क्योंकि यह लिमिट्स समय के लिए ऑफर है।




