इन देशों में बढ़ जाती है भारतीय रुपए की कीमत, कम खर्च में लोगों का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन
इन देशों में मजबूत है रुपया
अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कई दफा ऐसा भी होता है कि रुपए की गिरती वैल्यू के कारण आपका बजट ठीक नहीं बैठता और आपको थोड़ी सी परेशानी हो जाती है। खबर हो कि ऐसे कई देश मौजूद हैं जहां आप जाएं तो पता चले कि भारतीय रूपया काफी मजबूत है। ऐसा ही एक देश है वियतनाम।

करें वियतनाम की सैर
दरअसल, 1 भारतीय रुपया वहां 287.13 वियतनामी डोंग के बराबर है। तो इसी से अंदाजा लगा लीजिए कि कुछ ही भारतीय रुपए में आप इस जगह का आनंद उठा सकते हैं। वहां यात्रा करने, खाने, रहने और घूमने में आपका अधिक पैसा खर्च नहीं होगा। वियतनाम में कई घूमने वाले स्थल हैं जो दिल को छू लेते हैं। इन्हीं में से एक है हालोंग बे है। यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांति का आनंद उठाया जा सकता है।
इसके अलावा भी कई देशों के है रुपया मजबूत
हंगरी, कंबोडिया और इंडोनेशिया में भी घूम सकते हैं। यहां भी भारतीय रुपया मजबूत है और आप आसानी से बिना खर्च की चिंता किए घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के द्वीप और मौसम से आपको जरूर प्रेम हो जायेगा। यहां के बाली के महत्व के बारे में आपके जरूर सुनी होगी। कंबोडिया की सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति काफी लुभावनी है। यहां अंगकोर वाट मंदिर और मछली अमोको में घूम सकते हैं।




