• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Automotive

गाड़ी के ब्रेक लगाते वक्त क्लच नहीं दबाना चाहिए? ये होता है कारण. ब्रेक फेल से लेकर माईलेज तक पर पड़ जाएगा असर

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 22, 2023
in Automotive
0
1
SHARES
64
VIEWS

गाड़ी के ब्रेक लगाते वक्त क्लच नहीं दबाना चाहिए? ये होता है कारण. ब्रेक फेल से लेकर माईलेज तक पर पड़ जाएगा असर

Lov Singh · फ़रवरी 22, 2023

किसी भी गाड़ी में क्लच की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. दरअसल, क्लच दबाकर ब्रेक लगाने से मना करना आपकी सुरक्षा से जुड़ा है.

बहुत से लोगों के पास अपनी गाड़ी होती है. कहीं आना-जाना हो तो अपनी गाड़ी से आप बड़े आराम से सफर कर सकते हैं. गाड़ी में तीन चीज बहुत अहम होती हैं. पहला है एक्सीलेटर , जिससे गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई जाती है. दूसरा है ब्रेक, जो गाड़ी को जल्दी रोकने के काम आता है और तीसरा है क्लच, यह एक्सीलेटर और ब्रेक के बीच एक कड़ी का काम करता है. इसके बिना किसी भी गियर वाली गाड़ी में एक्सीलेटर और ब्रेक निरर्थक हो जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि गाड़ी अगर रफ्तार पर हो तो कभी भी क्लच को दबा कर ब्रेक नहीं लगाने चाहिए. आपने भी शायद यह सुना होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है ऐसा क्यों कहा जाता है? अगर नहीं, तो पढ़िए इस आर्टिकल को…

 


पहले समझते हैं क्लच का काम क्या होता है

गाड़ी में गियर डालने या निकालने के लिए क्लच का इस्तेमाल किया जाता है. कार, बाइक या किसी भी गाड़ी में क्लच की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर गाड़ी का क्लच सही से काम ना करे तो आप कार चला नहीं पाएंगे. गाड़ी में क्लच का काम इंजन से मिल रही पावर को कट करना होता है. अगर क्लच सही तरीके से काम नहीं करेगा तो इंजन से मिल रही पावर को कट करने में मुश्किल होगी और कार को चलाना या चलती कार को रोकना मुश्किल हो जायेगा. गाड़ी को बाजार में चलाते समय गाड़ी की स्पीड को कंट्रोल करने में क्लच बहुत मदद करता है. आइए अब जानते हैं कि क्लच दबाकर ब्रेक क्यों नहीं लगाने चाहिक्ल

 

ब्रेक लगाते समय क्लच दबाने से नुकसान

गाड़ी बंद ना हो, इसलिए अमूमन ज्यादातर लोग क्लच दबा कर ब्रेक लगाते हैं. लेकिन, हाई स्पीड और किसी ढलान से नीचे उतरते समय ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. आप चाहे टू व्हीलर से हों या फॉर व्हीलर से मान लीजिए आप 30 या 40 की स्पीड से किसी ऊंची ढलान से नीचे आ रहे हैं, लेकिन अचानक अगर आपने क्लच दबा दिया तो आपकी गाड़ी की स्पीड अचानक 60 – 70 पर भी जा सकती है और यह धीरे-धीरे बढ़ती ही जाएगी. इसके साथ ही गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल भी हो सकती है. क्योंकि क्लच दबाने से गाड़ी के पहिए गियरों की मजबूत पकड़ से बिलकुल फ्री हो जाते हैं, इसलिए ढलान पर ऐसा करने से गाड़ी की गति में इजाफा हो जायेगा.

 

इस स्थिति में गाड़ी के ब्रेक फेल भी हो सकते हैं. क्योंकि ढलान पर होने की वजह से इसे ऐसे समझें कि आप गाड़ी को एक्सीलेट भी कर रहे हैं और साथ में ब्रेक भी लगा रहे हैं. इसलिए ढलान या पहाड़ों पर कभी भी क्लच दबाकर ब्रेक नहीं लगाने चाहिए. आप पहले ब्रेक लगाकर गाड़ी की गति को धीमा करें और जरूरत पड़ने पर क्लच दबा लें.

 

माइलेज पर भी पड़ता है असर

वहीं, अगर आप समतल रोड पर हैं और गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा है तो क्लच दबाकर ब्रेक लगाने से गाड़ी के फिसलने का खतरा रहता है. वैसे क्लच के ज्यादा इस्तेमाल करने से गाड़ी के माइलेज पर भी बेकार असर पड़ता है. इसलिए इनका इस्तेमाल बड़ी समझदारी से करना चाहिए.

ShareTweetSendShare
Previous Post

KUWAIT : भारतीय महिला ने अपने दो बच्चों की जान लेकर खुद को भी मौत के घाट उतारा, जांच जारी

Next Post

QATAR : ड्राइवरों के लिए जरूरी, वायरल हो रही नए जुर्माने की लिस्ट है नकली, जानें सच

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post

QATAR : ड्राइवरों के लिए जरूरी, वायरल हो रही नए जुर्माने की लिस्ट है नकली, जानें सच

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906