Maruti Suzuki की गाड़ियों पर 76 हज़ार रुपये का डिस्काउंट हुआ जारी. बचे हुए स्टॉक को हटा रही शोरूम से.
मारुति सुज़ुकी की गाड़ियों के शौकीन हैं तो आपके लिए अंतिम कुछ दिन अब शेष रह गए हैं. मारुति सुजुकी की गाड़ी है 1 अप्रैल से अच्छी खासी महंगी हो जाएंगी. अभी आपको 1 अप्रैल से पहले खरीदने पर ₹76000 तक का एमआरपी डिस्काउंट मिल सकता है. मारुति सुजुकी ने अपने जारी किए गए ऑफर को दोबारा से दोहराया है.

सबसे सस्ती गाड़ी ₹57000 और हुई सस्ती.
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती गाड़ी अल्टो K10 खरीदने के लिए अभी 1 अप्रैल से पहले ₹57000 के डिस्काउंट पर उपलब्ध है. 1 अप्रैल के बाद इस गाड़ी की कीमत ₹57000 बढ़ जाएगी.
मारुति की फैमिली गाड़ी भी ₹56000 सस्ती.
मारुति की सबसे सफल फैमिली गाड़ी मारुति वैगनआर 1 अप्रैल से पहले खरीदारी करने पर ₹56000 कम कीमत पर उपलब्ध है. वही 1 अप्रैल के बाद यह ऑफर खत्म हो जाएगा जिसके वजह से गाड़ियों के मूल्यों में ₹56000 की सीधी बढ़ोतरी देखी जा सकेगी.
मारुति S-Presso पर ₹76000 का डिस्काउंट.
मारुति सुजुकी की सबसे जल्दी पॉपुलर होने वाली गाड़ी एस्प्रेसो पर 1 अप्रैल से पहले खरीदारी करने के लिए ₹76000 का सीधा डिस्काउंट मुहैया कराया गया है. 1 अप्रैल का समय सीमा खत्म होने तक यह जारी रहेगा जिसके बाद यह गाड़ी सीधा ₹76000 महंगे कीमत पर आपको खरीद नहीं होगी.





