Airline ने 19 मई तक किया विमानों का संचालन रद्द, यात्रियों की असुविधा के लिए जताया खेद
एयरलाइन ने विमानों को किया स्थगित
Go First ने अपनी विमानों को पहले 12 मई तक के लिए स्थगित किया था लेकिन अब इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है। परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए कंपनी ने अपनी सेवाओं को 19 मई तक स्थगित कर दिया है। एयरलाइन ने 19 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एयरलाइन ने इस बाबत खेद व्यक्त किया है
एयरलाइन ने खेद व्यक्त करते हुए कहा – “हमें यह सूचित करते हुए खेद है कि परिचालन संबंधी कारणों से, 19 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।”
एयरलाइन ने यह भी कहा है कि इससे यात्रियों की योजनाएं बाधित हो सकती हैं और हम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि जल्द ही बुकिंग शुरू करने की कोशिश की जाएगी।





