KUWAIT : जांच अभियान जारी, अधिकारियों ने 58 प्रवासियों को किया गिरफ्तार, लेबर कानून का किया था उल्लंघन
अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही है जांच
कुवैत में अवैध प्रवासियों की जांच के दौरान Residence Affairs Investigations ने करीब 58 प्रवासियों को अवैध काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर रेजिडेंस वीजा के उल्लंघन का आरोप है।
वहीं Shuwaikh इलाके में सुरक्षा अधिकारियों की जांच के दौरान 39 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों पर रेजिडेंस और वर्क लॉ के उल्लंघन का आरोप है।

इन इलाकों में भी हो रही है जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Sabah Al-Salem और Al-Mahboula इलाके में 19 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कई ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है जो अपने मालिक को छोड़कर भाग गए थे। ऐसे लोगों की संख्या 14 है। इनमें 4 लोग ऐसे हैं जिनका रेसीडेंसी वीजा एक्सपायर हुआ है।
भीख मांगते भी पकड़े गए हैं लोग
इस जांच के दौरान ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो भीख मांगते थे। एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है जो लोगों को एक्सपायर दवा देती थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।





