UAE : Eid Al Adha के पहले ही दिन शारजाह में एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची टीम ने पाया काबू
ईद के मौके पर पहले ही दिन एक दुखद घटना
संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर पहले ही दिन एक दुखद घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार की बुधवार सुबह शारजाह के Maysaloon इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गई।

शारजाह में एक बिल्डिंग में लगी आग
इस बात की जानकारी मिली है कि शारजाह में Eid Al Adha के मौके पर Maysaloon इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही Sharjah Civil Defence की एक टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गई।
मौके पर पहुंचती है अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी और मामले पर काबू पाया जा सका। आग को बुझा लिया गया। अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके अलावा राहत की बात यह भी है कि इस यूनिट में लगी आग को काबू पा लिया गया और दूसरे यूनिट तक आग नहीं पहुंची।





