UAE : वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी, इस गलती पर चुकाना पड़ सकता है हजारों का जुर्माना
वाहन चालक पर लगाया जाएगा भारी जुर्माना
संयुक्त अरब अमीरात ने वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करेगा तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा यह चेतावनी दी जाती है कि अगर वाहन चालक नियम का पालन नहीं करता है तो उसे जुर्माने के साथ जेल की सजा हो सकती है।

कितना लगाया जा सकता है जुर्माना?
अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि ऐसे कई नियम हैं जिनके उल्लंघन पर उल्लंघनकर्ता को Dh3,000 तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। साथ ही वाहन भी जब्त हो सकता है।
जैसे कि 80 km/hour की स्पीड से अधिक गति पर वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, अधिकतम ब्लैक प्वाइंट होने के बाद भी ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने में असर्थता, अधिकारियों की अनुमति के बिना यात्रियों को वाहन में बिठा कर आवागमन करने या वाहन किसी तरह का भयानक पदार्थ लेकर यात्रा करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।





