आज से फिर LOCKDOWN लगाने का आदेश, किंग Haitham bin Tariq Al Said ने जारी किया ऑर्डर
11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मान्य रहेगा
ओमान के The Supreme Committee ने कोरोना के खिलाफ अहम फैसला लेते हुए यह कहा है कि रात 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूरी तरह lockdown का पालन करना होगा। सड़क पर एक भी इंसान नज़र नहीं आना चाहिए। यह नियम 11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मान्य रहेगा।

बढ़ते कोरोना को देख लिया गया यह फैसला
कोरोना तेजी से बढ़ रहा है इसी के मध्यनज़र यह फैसला लिया गया है। साथ ही यह कहा गया है कि नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। बता दें, बुधवार को 10 और मौतों के साथ, COVID-19 संबंधित मौतों की संख्या 1,000 हो गई।GulfHindi.com



