Nexon Facelift SUV की बुकिंग आज से होगी शुरू, इतने पैसे देकर कर सकते हैं इस गाड़ी को बुक!
Nexon Facelift SUV: टाटा मोटर कंपनी ने अपनी Nexon SUV के फेसलिफ्ट को 1 सितंबर को इंडियन कार मार्केट में अनवील किया और ऐसा एक्सपेक्ट किया जा रहा है कि 14 सितंबर को यह गाड़ी इंडियन कार मार्केट में लॉन्च होगी और आज से इस SUV की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Nexon Facelift SUV का बुकिंग अमाउंट कितना?
अभी कंपनी ने ऑफीशियली यह अनाउंस नहीं किया है कि इस गाड़ी का बुकिंग अमाउंट कितना होगा? लेकिन ऐसा एक्सपेक्ट किया जा रहा है। ₹15,000 से लेकर ₹21,000 के बीच इस गाड़ी का बुकिंग अमाउंट हो सकता है और इस गाड़ी को आप ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

ऑल-न्यू इंटीरियर ऑफर किया जाएगा
Nexon फेसलिफ्ट में कंपनी की तरफ से ऑल-न्यू इंटीरियर ऑफर किया जाएगा जिसमें नई 10.25 इंच की फ्लोटिंग इन्फोटेनमेंट स्क्रीन होगी और 10.25 इंच की ही फूली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले होगी और लैंड रोवर से इंस्पायर्ड गियर लीवर ऑफर किया जाएगा।
कीमत ₹8.50 लाख से शुरू हो सकती है?
इंटीरियर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट होगी और टू-स्पोक स्टेरिंग व्हील होगा इल्लुमिनटेड टाटा लोगों के साथ, गाड़ी के एक्सटीरियर में भी बदलाव किया गया है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गाड़ी की कीमत ₹8.50 लाख से शुरू हो सकती है बेस वेरिएंट के लिए।





