Hyundai AURA: हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान AURA में मिलते हैं 30 सेफ्टी फीचर्स
Hyundai AURA: इंडियन कार मार्केट में अगस्त 2023 वाले महीने में हुंडई कंपनी की औरा सेडान गाड़ी के 4,892 यूनिट बिके हैं। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान गाड़ी है और कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।
Hyundai AURA: कीमत 6.33 लाख रुपए से शुरू

इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 6.33 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉपर एंड वेरिएंट की कीमत 8.90 लाख रुपए से शुरू होती है, गाड़ी में 1197cc का इंजन ऑफर किया जाता है। यह गाड़ी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में आती है और इस गाड़ी में पेट्रोल और CNG फ्यूल टाइप ऑफर किया जाता है।

₹33,000 तक का डिस्काउंट ऑफर
सितंबर 2023 में इस गाड़ी पर ₹33,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। यह गाड़ी 5 ब्रॉड वेरिएंट में ऑफर की जाती है। इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोलर, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नोटेबल सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।



