Fortuner जैसी लुक के साथ मिलेगी 27 KMPL की शानदार माइलेज, सीधा आधे क़ीमत से भी कम में आती हैं यह गाड़ी
Toyota HyRyder SUV: टोयोटा कंपनी ने रिसेंटली इंडियन कार मार्केट में अपनी अर्बन क्रूजर हायराइडर को लॉन्च किया है। इस गाड़ी को लोग मिनी फॉर्च्यूनर (Mini Fortuner) के नाम से भी बुला रहे हैं, गाड़ी में अच्छी माइलेज ऑफर की गई है और यह प्रीमियम SUV है और गाड़ी में फॉर्च्यूनर जैसा लुक मिलेगा।

Toyota HyRyder SUV: कीमत 10.86 लाख रुपए से शुरू
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 10.86 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू होती है। गाड़ी में 1462cc से लेकर 1490cc का इंजन मिलेगा और यह गाड़ी फाइव सीटर (5-Seater) सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती है, गाड़ी की माइलेज 27 kmpl की है।

2WD और AWD ड्राइव टाइप
इस गाड़ी में 2WD और AWD ड्राइव टाइप दिया गया है, यह गाड़ी पेट्रोल और CNG दोनों में ऑफर की जाती है, डीजल में यह गाड़ी कंपनी की तरफ से ऑफर नहीं की जाती. इस गाड़ी में 4 ब्रॉड ट्रिम दिए गए हैं और यह गाड़ी 7 मोनोटोन और 4 डुएल टोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है, गाड़ी की ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है।




