UAE : अबु धाबी पुलिस ने वाहन चालकों को दी चेतावनी, आरोपी पर Dhs400 का जुर्माना लगाया जाएगा
टेल गेटिंग यानि की वाहनों के बीच उचित दूरी न रखना बड़े हादसे का कारण बन सकता है
एक वीडियो जारी कर आबू धाबी पुलिस ने बताया है कि टेल गेटिंग यानि की वाहनों के बीच उचित दूरी न रखना बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
कभी कभी यह भी देखा जाता है कि पीछे वाले वाहन चालक आगे वाले वाहन चालक को ट्रैफिक के बावजूद आगे बढ़ने के लिए मजबूर करते हैं।

वाहन चालकों को ऐसा करने से बचना चाहिए
ऐसा करना बड़े हादसों को बुलावा देना है। इसीलिए वाहन चालकों को ऐसा करने से बचना चाहिए। वरना आरोपी पर Dhs400 का जुर्माना लगाया जाएगा और 4 ब्लैक पॉइंट्स दिए जाएंगे।
वहीं अगर वाहन जब्त कर लिया गया तो Dhs5,000 लग सकता है। इसीलिए सड़क पर सावधानी बरतना आपको एक्सीडेंट के साथ-साथ जुर्माने से भी बचाएगा।



