गल्फ देशों में काम करने वाले और सफर करने वाले भारतीयों के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक अहम जानकारी दी है। 16 मार्च को इन दोनों एयरलाइंस ने मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 उड़ानों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं। हाल ही में फ्लाइट्स को लेकर हुई परेशानियों के बीच यह कदम यात्रियों को बड़ी राहत देगा।

ℹ: Israel Iran War: इजरायल का दावा, ईरान के आसमान पर अब हमारा कब्ज़ा, सऊदी और UAE ने मार गिराए मिसाइल

किन शहरों और देशों के लिए चलेंगी ये 48 उड़ानें?

एयर इंडिया ग्रुप ने बताया है कि कुल 48 फ्लाइट्स में से 22 नियमित (Scheduled) उड़ानें होंगी, जबकि 26 एड-हॉक (Non-Scheduled) उड़ानें होंगी। एड-हॉक उड़ानें UAE और सऊदी अरब के एयरपोर्ट अथॉरिटी से परमिशन मिलने के बाद चलाई जा रही हैं। नीचे इन उड़ानों की पूरी जानकारी दी गई है।

  • सऊदी अरब (जेद्दा): यहां के लिए कुल 10 उड़ानें होंगी। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से सेवा देगी।
  • ओमान (मस्कट): मस्कट के लिए 12 नियमित उड़ानें तय की गई हैं, जो दिल्ली, कन्नूर, मुंबई, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से जुड़ेंगी।
  • UAE और रियाद: दुबई, अबू धाबी, शारजाह, रास अल खैमाह और रियाद के लिए 26 विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी। इन उड़ानों का संचालन स्लॉट और लोकल परमिशन पर निर्भर करेगा।

यात्रियों के लिए टिकट रीबुकिंग और रिफंड की सुविधा

जिन यात्रियों की पहले की उड़ानें रद्द या सस्पेंड हो गई थीं, उनके लिए एयरलाइन ने खास सहूलियत दी है। अब यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी टिकट को आगे की तारीख के लिए रीबुक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी को सफर नहीं करना है, तो उन्हें टिकट का पूरा पैसा (Full Refund) वापस मिल जाएगा। एयरलाइन लगातार अपने ग्राहकों के संपर्क में है।

UAE में रहने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा फायदा यह है कि वे UAE के किसी भी एयरपोर्ट से भारत के किसी भी शहर के लिए अपनी टिकट बिना एक्स्ट्रा फीस के रीबुक करवा सकते हैं। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क करके नए विकल्प भी दे रही है। एयरलाइन प्रशासन ने सभी यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com