ट्विटर ने दी जानकारी

Air India एक्सप्रेस ने ट्विटर के माध्यम से यात्रियों के लिए राहत की खबर सुनाई है। खाड़ी देशों के साथ और भी कई स्थानों के लिए यात्रियों को बड़ी छूट दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति दी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

खाड़ी देशों से विदेश आवागमन यात्रा पर यात्री 20 से 30 किलो सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं।

UAE, दम्माम और रियाद से आने वाले यात्री के लिए छूट

बताते चलें कि UAE, दम्माम और रियाद से भारत आने वाले यात्रियों के लिए लगेज पर छूट की घोषणा की गई है। यात्री 5 किलो सामान बिना किसी शुल्क के यानी कि मुफ्त में ले जा सकते हैं। टिकट की बुकिंग 15 सितंबर तक की जा सकती है। इस सेवा का लाभ केवल 15 अक्टूबर तक ही मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप खाड़ी देश से भारत आ रहे हैं तो 20, 30, 40 किलो तक का मुफ्त सामान ले आ सकते हैं। वहीं अगर भारत से खाड़ी देश जा रहे हैं तो 20,30 किलो तक का सामान बिना किसी शुल्क के ले जा सकते हैं।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment