संयुक्त अरब एमिरात ने किया सभी उड़ानों को स्थगित, एक और देश पुरा बैन, संपर्क वाले को 14 दिन क्वॉरंटीन
नाइजीरिया से दुबई के लिए सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है
अपने वेबसाइट पर बयान जारी कर Emirates airline ने कहा है कि इस महीने के आखिरी तक नाइजीरिया से दुबई के लिए सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि पिछले 14 दिनों से अगर कोई नाइजीरिया के संपर्क में है तो उसे भी संयुक्त अरब एमिरात में प्रवेश नहीं मिलेगा।

फिर से बुकिंग के लिए करें संपर्क
वहीँ Dubai से Lagos और Abuja के लिए पहले की तरह उड़ानें उपलब्ध हैं। एयरलाइन ने कहा है कि इस परेशानी के लिए उन्हें खेद है। आप एजेंट और एमिरात कॉल सेंटर पर फिर से बुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं। यह फैसला कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है।



