बहरीन में Labour Market Regulatory Authority (LMRA) के द्वारा अलग-अलग स्थान पर जांच अभियान शुरू कर दिया गया है जिसके तहत अवैध कामगारों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभियान के जरिए करीब 999 जांच किया गया है जिसके बाद तीस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक सप्ताह चलाया गया है जहां अभियान
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह जांच अभियान 16 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक करीब एक सप्ताह तक चलाया गया है। इस दौरान लेबर नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 118 आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है। अलग अलग इलाकों में 983 inspection विजिट किया गया है।
इस अभियान में Ministry of Interior, Nationality, Passports and Residence Affairs (NPRA) और Police Directorate, General Directorate of Civil Defense को शामिल किया गया है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि अगर वह कहीं पर लेबर कानून से संबंधित नियमों का उल्लंघन देखते हैं तो तुरंत उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए।