• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

अबुधबी हिंदू मंदिर जाने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन. BAPS के लिए चालू हुआ नया पोर्टल. प्रवासी जान ले खर्चा

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 19, 2024
in UAE
0
0
SHARES
72
VIEWS

अबुधबी हिंदू मंदिर जाने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन. BAPS के लिए चालू हुआ नया पोर्टल. प्रवासी जान ले खर्चा

Lov Singh · फ़रवरी 19, 2024

अबू धाबी में निर्मित, ऐतिहासिक BAPS हिंदू मंदिर अपनी सांस्कृतिक सद्भावना, भव्य नक्काशी और कलात्मक उत्कृष्टता के लिए विदेशों से भी बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित कर रहा है। Gulfhindi.com आपको इस विशाल स्थापत्य कला के कृति के बारे में कुछ रोचक जानकारियां दे रहा है।

BAPS क्या है? बोचासणवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) एक स्वयंसेवी हिंदू संगठन है। दुनिया भर में सुंदर मंदिरों के निर्माण के अलावा, इस संस्था का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के साथ संस्कृति और समाज सेवा को बढ़ावा देना है।

अबू धाबी में कितने मंदिर हैं? अबू धाबी में यह एकमात्र हिंदू मंदिर है और पूरे मध्य पूर्व का पहला पारंपरिक हिंदू पत्थर मंदिर है।


इस मंदिर में ऐसी क्या खासियत है? गुलाबी बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर में अद्भुत हाथों से कारीगरी करते हुए निर्मित इस मंदिर को, प्राचीन हिंदू शास्त्रों – वास्तुकला और मूर्तिकला – के अनुसार बनाया गया है। इन सुंदर नक्काशी में आपको विभिन्न सभ्यताओं के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की एक झलक मिलेगी। यहां 250 पौराणिक कहानियों को खास अंदाज में प्रदर्शित किया गया है।

UAE निवासियों के लिए कब से खुलेगा? हजारों विदेशी आगंतुक जो पहले से ही प्री-रजिस्टर कर चुके हैं, अगले दो हफ्तों तक मंदिर के दर्शन करने आयेंगे। इसलिए UAE निवासियों से 1 मार्च के बाद मंदिर आने का अनुरोध किया गया है।

क्या गैर-हिंदू मंदिर जा सकते हैं? जी हां, यह मंदिर सभी धर्मों और आस्थाओं के लोगों के लिए खुला है।

क्या यहां जाने के लिए शुल्क है? नहीं, प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है लेकिन वेबसाइट या ‘फेस्टिवल ऑफ हार्मोनी’ ऐप के माध्यम से प्री-रजिस्टर करना अनिवार्य है।

इस मंदिर में कितने लोग एक साथ समायोजित हो सकते हैं? लगभग 10,000 लोग एक साथ इस मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।

मंदिर कहां स्थित है? अबू धाबी – दुबई हाईवे से थोड़ा हटकर अबू मुरेखा क्षेत्र में, Al Taf Road (E16) पर यह भव्य मंदिर स्थित है। गूगल मैप्स में आसानी से ‘BAPS Hindu Mandir, Abu Dhabi’ सर्च करके लोकेशन ढूंढी जा सकती है।

विज़िटिंग अवधि क्या है? सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक दर्शन हेतु खुला रहता है।

क्या किसी एमिरेट्स से पब्लिक बस की सुविधा है? फिलहाल, मंदिर से जुड़ने वाली कोई सार्वजनिक बस सेवा नहीं है। आप टैक्सी, निजी बस, वैन बुकिंग या फिर किसी सहयात्री के साथ कारपूलिंग के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।

कुछ अतिरिक्त रोचक जानकारी

  • भारत के बाहर दुनिया भर में BAPS द्वारा 1200 से अधिक मंदिरों का निर्माण हो चुका है।
  • इस मंदिर का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2024 को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
  • यह मंदिर भारतीय और अरबी संस्कृति का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करता है।
ShareTweetSendShare
Previous Post

RBI के 3 बैंक दे रहे हैं सीधा 8.5 प्रतिशत तक FD Interest. HDFC और SBI के जैसा रख सकते हैं पैसा भी सुरक्षित

Next Post

दिल्ली में मात्र 10 लाख रुपये में मिलेगा सरकारी फ्लैट, दुबारा नीलामी के लिए आ गया अब तक सबसे बड़ा मौक़ा

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

News

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

by Nura Basta
फ़रवरी 4, 2026
0

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एक बड़ी घटना टल गई। काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान को इमरजेंसी...

Read moreDetails

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026

Air India के विमान में वही तकनीकी खामी मिली जिससे 260 लोगों की जान गई थी, लंदन से आ रहा था भारत

फ़रवरी 4, 2026

Delhi AI Summit: दिल्ली में नहीं लगेगा G20 जैसा लॉकडाउन, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

दिल्ली में मात्र 10 लाख रुपये में मिलेगा सरकारी फ्लैट, दुबारा नीलामी के लिए आ गया अब तक सबसे बड़ा मौक़ा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906