भारत से विदेश काम पे जाने के लिए AIRPORT पर 10-12 घंटे भूखे थे मज़दूर, मंत्री ने देखते सबसे पहले खाना खिलाया
भारत से विदेशों की उड़ान लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर कई राज्यों से मजदूर वर्ग के लोग आते हैं और सीधा इंटरनेशनल फ्लाइट ना होने के वजह से एक लंबे अंतराल का इंतजार के बाद उन्हें अपनी फाइनल फ्लाइट मिलती है जिससे वह अपने विदेश की यात्रा पूरा करते हैं.
ऐसी स्थिति में कभी कुछ घंटों ही नहीं बल्कि 10 से 12 घंटे से ऊपर का भी इंतजार करना हो जाता है. इसी क्रम में भारत के दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल संख्या तीन पर झारखंड से आए विदेश की उड़ान लेने के लिए मजदूर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे तभी वहां से भारत के सिविल एविएशन मंत्रालय के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजर रहे थे और उन्होंने मजदूरों को देखा.
उनसे बात करने पर पता चला कि यह मजदूर करीब 10 12 घंटे से अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं और भूखे हैं तो तुरंत मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पिया बात बताते हुए उनके लिए खाने के इंतजाम का बंदोबस्त कराया.



