सड़क पर गाड़ी लेकर निकले हैं तो ध्यान दें। 34500 रुपये का चलान काट रहे पुलिस वालें, नंबर प्लेट देख लग रहा जुर्माना

Lov Singh23 June 20231 min read3 viewsIndia

जब आप सड़कों पर निकल रहे हैं तब आपको अधिकतम चालान कितना किया जा सकता है इसको लेकर शायद आपका जानकारी यह हो कि प्रदूषण सर्टिफिकेट ना रहने पर 10000 का चालान होता है और यह अधिकतम है तो यह जानकारी बिल्कुल गलत है.

कई ऐसी गलतियां हैं जिसमें आपको 10000 नहीं बल्कि 30000 से ऊपर का चालान कर सकता है और ऐसा ही कारनामा कल के सड़क पर हुआ है. ₹34500 का चालान काट कर कर लिया गया पुलिस ने एक नया रिकॉर्ड और सबक वाहन चालकों के लिए प्रस्तुत किया है.

गाड़ी को आड़े तिरछे करके चलाने वाले लोग ध्यान दें.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के गेट नंबर एक के सामने कार से स्टंट बाजी करते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। यातायात पुलिस ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर कार नंबर के आधार पर 34,500 का चालान किया है।

नालेज पार्क कोतवाली पुलिस कार चालक की जानकारी करने में जुट गई है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के गेट के सामने दो कार से स्टंट बाजी की जा रही है। कार को तेज रफ्तार में गोल घुमाया जा रहा है।

कार में रखी नकदी भी वीडियो में दिखाई जा रही है. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर लोगों ने कहा है कि स्टंट करने वाले लोग खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment