• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

यूएई की स्कूलों में बच्चों का आकलन अब सालभर के प्रदर्शन के आधार पर होगा

यूएई की स्कूलों में बच्चों का आकलन अब सालभर के प्रदर्शन के आधार पर होगा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अगस्त 20, 2025
in UAE
0
यूएई की स्कूलों में बच्चों का आकलन अब सालभर के प्रदर्शन के आधार पर होगा

यूएई की स्कूलों में बच्चों का आकलन अब सालभर के प्रदर्शन के आधार पर होगा

0
SHARES
23
VIEWS

यूएई की स्कूलों में बच्चों का आकलन अब सालभर के प्रदर्शन के आधार पर होगा

Vandana Upadhyay · अगस्त 20, 2025

आगामी 25 अगस्त से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक वर्ष से पहले यूएई शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्रेड 5 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए सेकेंड-टर्म परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

छात्रों का पूरे साल होगा मूल्यांकन

मंत्रालय के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य छात्रों का तनाव कम करना और मूल्यांकन प्रणाली को आधुनिक बनाना है। अब छात्रों को पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर आंका जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अंडरसेक्रेटरी मोहम्मद अल कासिम ने बताया“इस बदलाव का कारण छात्रों को अधिक अकादमिक सहयोग देना और उनकी प्रतिभा व अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना है।”

स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

इस शैक्षणिक वर्ष से UAE के स्कूलों में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा दी जाएगी। असिस्टेंट अंडरसेक्रेटरी फॉर करिकुलम एंड असेसमेंट अमना अल सालेह ने बताया कि 1,000 शिक्षक इस वर्ष से छात्रों को AI पढ़ाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी भविष्य की मांगों के अनुरूप तैयार हो सके।


UAE में नया शैक्षणिक वर्ष

दुबई, अबू धाबी और शारजाह समेत पूरे अमीरात के स्कूल 25 अगस्त को खुलेंगे। करीब 10 लाख छात्र, जो गर्मियों की छुट्टियों के बाद लौट रहे हैं, सोमवार से स्कूल जाएंगे। मंत्रालय ने यह भी पुष्टि की है कि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही देशभर में 9 नए पब्लिक स्कूल खोले जाएंगे।

स्कूल शिक्षा में तेजी से बढ़ रही मांग

यूएई दुनिया भर से प्रतिभा को आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते स्कूल एडमिशन की मांग में तेज़ी आई है।

  • केवल दुबई में ही 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के दौरान 10 नए प्राइवेट स्कूल खुले, जिनमें 16,000 से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ।

  • दुबई की नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KHDA) की रिपोर्ट के अनुसार, 2033 तक कम से कम 100 नए प्राइवेट स्कूल दुबई में खुलने की संभावना है।

वर्तमान में प्राइवेट स्कूलों में दुनिया भर से आए छात्रों का अनूठा मिश्रण है और यहां 17 अलग-अलग पाठ्यक्रम (curricula) पढ़ाए जाते हैं। इनमें यूके करिकुलम सबसे लोकप्रिय है, इसके बाद भारतीय, अमेरिकी और इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) करिकुलम आते हैं।

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने लॉन्च किया दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पैसेंजर कॉरिडोर

Next Post

कुवैत में अब सभी अनिवार्य बीमा पॉलिसियों पर QR कोड जरूरी

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

UAE Weather Update: मौसम विभाग ने दी जानकारी, हफ्ते के बीच में बारिश और कोहरे की संभावना, समुद्र में रहेगी हलचल

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 3, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा में...

Read moreDetails

UAE में रमज़ान 2026 की तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, 19 फरवरी से शुरू हो सकता है पवित्र महीना

फ़रवरी 3, 2026

Dubai में अब बिना ड्राइवर के चलेंगे Pods, मेट्रो से जुड़ेंगे 4 बड़े इलाके, RTA ने किया ऐलान

फ़रवरी 3, 2026

Dubai में शुरू हुआ अंडरग्राउंड ट्रांसपोर्ट का काम, अब मिनटों में पहुंचेंगे DIFC से Dubai Mall

फ़रवरी 3, 2026
Next Post
कुवैत में अब सभी अनिवार्य बीमा पॉलिसियों पर QR कोड अनिवार्य

कुवैत में अब सभी अनिवार्य बीमा पॉलिसियों पर QR कोड जरूरी

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906