IGI Airport पर एक कपल गिरफ्तार, बहरीन से ट्रॉली में छिपाकर लाए थे सोना, उतरते ही हुए गिरफ्तार
सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल इन दोनों आरोपियों करोड़ों की सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को वह दोनों बहरीन से भारत आए थे।

बहरीन से आए थे दोनों आरोपी
इस मामले में अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी बहरीन से भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर आए थे। आरोपियों के पास कुल 1.5 kg gold बरामद किया गया है। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से ट्रॉली बैग की लाईनिंग में सोने को छिपाया था। आरोपियों के पास 15 silver-coloured metal wires बरामद किया गया है।
सोशल मीडिया X पर दी गई है जानकारी
इस बात की जानकारी अधिकारियों ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी है। बरामद किए गए सोने की कीमत Rs 1.11 crore है। जहां पुरुष यात्री के पास 11 सिल्वर कलर के मेटल वायर बरामद किए गए हैं वहीं महिला यात्री के पास 4 सिल्वर कलर के मेटल वायर बरामद किए गए हैं।




