दिल्ली से अयोध्या के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध है। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और दिल्ली के आनंद विहार से 8 घंटे 20 मिनट में अयोध्या पहुंचाएगी।

ट्रेन की टाइमिंग और शुरुआत

इस ट्रेन की शुरुआत 4 जनवरी से हो चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से सुबह 6:10 बजे निकलेगी, कानपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी, लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे निकलेगी, और दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से ट्रेन दोपहर 3:15 बजे निकलेगी और लखनऊ, कानपूर होते हुए रात 11:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन का किराया

वंदे भारत ट्रेन का किराया निम्नलिखित है:

  • चेयरकार: कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम का किराया 835 रुपए, कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार का किराया 1250 रुपए।
  • एक्जीक्यूटिव चेयरकार: कानपुर सेंट्रल से अयोध्या धाम का किराया 1440 रुपए, कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार का किराया 2270 रुपए।

मौजूदा समय में अयोध्या में चल रहे कार्यक्रमों के वजह से लोगों का रुझान काफ़ी तेज़ी से बढ़ा है और लोग बिना रुके अयोध्या पहुँच रहे हैं। इसका सीधा फ़ायदा रेलवे के परिचालन पर भी पड़ रहा है और इस रूट की लगभग सारी ट्रेनें हर तरीक़े से टिकट फूल होकर जा रही है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment