• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शनिवार, अप्रैल 11, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दुबई से उड़ी AIRINDIA के फ़्लाइट की आपात लैंडिंग, यात्रियों को हवा में लगाना पड़ा मास्क

Lov Singh by Lov Singh
जुलाई 21, 2022
in India, UAE
0
0
SHARES
16
VIEWS

दुबई से उड़ी AIRINDIA के फ़्लाइट की आपात लैंडिंग, यात्रियों को हवा में लगाना पड़ा मास्क

Lov Singh · जुलाई 21, 2022

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 934 (दुबई-कोच्चि) को उड़ान के दौरान कम दबाव का सामना करने के बाद मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया और फ्लाइट की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है. एयर इंडिया बोइंग फ्लीट एयरक्राफ्ट टाइप बी787 में 21 जुलाई को कुछ दिक्कत को लेकर सूचना दी गई, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर मुंबई लैंडिंग कराई गई.

फ्लाइट के कैप्टन ने IOCC को सूचना दी कि प्रेशराइजेशन लॉस का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया जा रहा है. DAS WR के 2 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रारंभिक जांच का काम सौंपा गया है.

सूत्रों के मुताबिक, केबिन में दबाव कम होने के बाद यात्रियों ने ऑक्सीजन मास्क लगाए थे. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें स्पाइसजेट, विस्तारा और मंगलवार को गोएयर की उड़ानें विभिन्न गड़बड़ियों के बाद प्रभावित हुईं. मंगलवार को सरकार ने बताया कि उसे पिछले तीन महीनों में एयर इंडिया के खिलाफ लगभग 1000 यात्री शिकायतें मिली हैं.


 

एयर इंडिया का बयान

इस घटना के बाद एयर इंडिया का बयान आया है. एयर इंडिया ने कहा कि दुबई से कोच्चि जाने वाली फ्लाइट एआई 934 को तकनीकी समस्या के कारण आज मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. बी787 विमान को 247 यात्रियों और चालक दल के साथ 19: 12 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड करा दिया गया. यात्रियों को मुंबई से कोच्चि ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है. मामले की जांच डीजीसीए कर रही है.

इंडिगो की फ्लाइट को कराची किया गया था डायवर्ट

पिछले सप्ताह पायलट द्वारा विमान में “तकनीकी खराबी” की सूचना के बाद शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया था. स्पाइसजेट के विमान को कराची की ओर मोड़ने के बाद दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन थी.

हाल के दिनों में कई विमानन घटनाओं के बाद उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं.

 

एयर इंडिया के बारे में मिली थी शिकायत

एयर इंडिया के बारे में मिलने वाली शिकायतों में ज्यादातर किराए की वापसी, उड़ानों की ‘ओवरबुकिंग’ और कर्मचारियों का व्यवहार संबंधी शिकायतें शामिल थीं. पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन के लिए बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था.

 

एयर इंडिया पर लगा था 10 लाख रुपये का जुर्माना

डीजीसीए ने 14 जून को कहा था कि वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से इनकार करने और उसके बाद उन्हें अनिवार्य मुआवजा नहीं देने के लिए उसने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. नियामक ने दो मई को भेजे एक ई-मेल में सभी भारतीय विमानन कंपनियों को बोर्डिंग से इनकार किए जाने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को मुआवजा और सुविधाएं देने के लिए कहा था. नियामक ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन पर वित्तीय दंड लगाया जाएगा.

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी ग्रैंड मस्जिद के पूर्व ईमाम का वीडियो वायरल, आलोचकों ने कपड़ों पर दे डाली नसीहत

Next Post

दिल्ली जा रही फ़्लाइट में पटना के यात्री ने बताया उसके बैग में बम हैं, सारे यात्री उतारे गये, CISF हुआ तैनात

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

UAE Fake SMS Scam: दुबई में 4 दिरहम ट्रैफिक फाइन के नाम पर ठगी, फर्जी मैसेज से सावधान रहने की चेतावनी

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 11, 2026
0

UAE में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक फाइन के नाम पर ठगने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा गया है. यह गिरोह लोगों को बहुत छोटे अमाउंट...

Read moreDetails

West Asia Conflict: यूपी का मर्चेंट नेवी नाविक घर लौटा, बताया कैसे धमाकों के बीच बची जान

अप्रैल 11, 2026

US Visa Fraud: अमेरिका में 10 भारतीयों पर लगा फर्जी लूटपाट का आरोप, वीज़ा पाने के लिए रची साजिश, अब जाना होगा जेल

अप्रैल 11, 2026

Dubai Job Market: दुबई में फिर आएगी नौकरियों की बहार, सरकार ने दिया 270 मिलियन डॉलर का पैकेज, अब खुलेंगे नए मौके

अप्रैल 11, 2026
Next Post

दिल्ली जा रही फ़्लाइट में पटना के यात्री ने बताया उसके बैग में बम हैं, सारे यात्री उतारे गये, CISF हुआ तैनात

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906