दुबई में महिला की अंतरंग तस्वीरें और Breakup से परेशान प्रवासी कामगार BoyFriend ने किया हरकत
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दुबई में रह रहे 33 वर्षीय एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी प्रेमिका की निजी तस्वीरें Facebook पर पोस्ट करने की धमकी दी है।
Break Up चाहती थी प्रेमिका इसीलिए था नाराज
प्रेमिका ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि एक दोस्त के जरिए उसकी उस व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों के भीतर ही उनके बीच अंतरंग संबंध बन गए और इसी दौरान उस व्यक्ति ने उस महिला की कुछ अनुचित और निजी तस्वीरें भी ली थी।

किसी कारणवश जब महिला ने Break up के लिए कहा तो उस व्यक्ति ने अपना असली रूप दिखाते हुए उसकी उन निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।
धमकाने के लिए पोस्ट भी कर दी थी तस्वीरें
मामले को गंभीर बनाने के लिए उसने नया फेसबुक अकाउंट बनाकर कुछ तस्वीरें अपलोड भी कर दी थी। उसने यह भी कहा कि वह उसके पति और दोस्तों को भी वह तस्वीरें भेज देगा।

परेशान होकर महिला ने की थी थाने में रिपोर्ट
मामला जुलाई महीने का है और आरोपी के खिलाफ अल राफा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में लिया गया है और पुलिस पूछताछ और सरकारी अभियोजन जांच के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। वह 22 सितंबर को सुनाई जाने वाली अपनी सजा का इंतजार कर रहा है।GulfHindi.com



